BREAKING
‘शुद्धि’ के 100 साल बाद भी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव जरूरी : प्रबल प्रताप जूदेव पुडुचेरी साहित्य उत्सव में घर वापसी अभियान के प्रमुख जूदेव बोले- स्वामी श्रद्धानंद ने जगाई थी सांस्कृतिक चेतना, जनजातीय क्षेत्रों में जागरण का अभियान जारी *स्कूल की यादों में लौटे डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, छात्राओं से बोले- हर कोई लगाए एक पेड़, फिर उसकी जिम्मेदारी भी उठाए,इंदिरा गांधी कन्या स्कूल में पौधारोपण के साथ स्वच्छता का संदेश, छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने साझा किए अपने वि *छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी* अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन* ‘शुद्धि’ के 100 साल बाद भी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव जरूरी : प्रबल प्रताप जूदेव पुडुचेरी साहित्य उत्सव में घर वापसी अभियान के प्रमुख जूदेव बोले- स्वामी श्रद्धानंद ने जगाई थी सांस्कृतिक चेतना, जनजातीय क्षेत्रों में जागरण का अभियान जारी *स्कूल की यादों में लौटे डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, छात्राओं से बोले- हर कोई लगाए एक पेड़, फिर उसकी जिम्मेदारी भी उठाए,इंदिरा गांधी कन्या स्कूल में पौधारोपण के साथ स्वच्छता का संदेश, छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने साझा किए अपने वि *छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी* अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन*
PATHALGAON PATHALGAON
30 Sep 2026

*स्कूल की यादों में लौटे डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, छात्राओं से बोले- हर कोई लगाए एक पेड़, फिर उसकी जिम्मेदारी भी उठाए,इंदिरा गांधी कन्या स्कूल में पौधारोपण के साथ स्वच्छता का संदेश, छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने साझा किए अपने वि

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*स्कूल की यादों में लौटे डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, छात्राओं से बोले- हर कोई लगाए एक पेड़, फिर उसकी जिम्मेदारी भी उठाए,इंदिरा गांधी कन्या स्कूल में पौधारोपण के साथ स्वच्छता का संदेश, छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने साझा किए अपने वि
डी.आई.जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पेड़ स्वच्छ हवा, छाया और हरियाली देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

पत्थलगांव- वर्दी में अपनी जिम्मेदारी संभालने वाले संवेदनशील सरल व्यक्तित्व के धनी डी.आई.जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह दिन बुधवार को इंदिरा गांधी कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुछ देर के लिए अपने विद्यार्थी जीवन की यादों में लौटे। छात्राओं के बीच पहुंचे डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और कहा कि जिस तरह बेटियां दो परिवारों को संवारती हैं, उसी तरह पेड़ आने वाली पीढ़ियों का जीवन संवारते हैं। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसे बड़ा होने तक संभालने का संकल्प भी ले।

*स्कूल की सीख जिंदगीभर काम आती है-:छात्राओं से संवाद करते हुए डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि अनुशासन, मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की पहली सीख यहीं से मिलती है। यही संस्कार आगे चलकर जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां ही कल परिवार, समाज और देश की जिम्मेदार भूमिका निभाएंगी।

*पौधा लगाया ही नहीं,छात्राओं के साथ सफाई भी की -:कार्यक्रम का सबसे खास पहलू यह रहा कि पौधारोपण के बाद डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर की सफाई में जुट गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना भी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जिस पौधे को आज लगाया जा रहा है, उसकी जिम्मेदारी भी स्कूल के साथ मिलकर उठाएं। नियमित पानी, सुरक्षा और देखभाल से ही आज का छोटा पौधा कल एक बड़ा पेड़ बनेगा।

*पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा हैं-:*डॉ. सिंह ने कहा कि पेड़ स्वच्छ हवा, छाया और हरियाली देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते पर्यावरण संकट के बीच प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को परंपरा बनाएं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या के.के इंदवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"