BREAKING
*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल *शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
PATHALGAON PATHALGAON
02 Oct 2026

*सेवा संकल्प अभियान: जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पत्थलगांव पहुंची* *वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा*,विधायक गोमती साय ने किया भव्य स्वागत, श्रमिक दीदियों का किया सम्मान*

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*सेवा संकल्प अभियान: जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पत्थलगांव पहुंची* *वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा*,विधायक गोमती साय ने किया भव्य स्वागत, श्रमिक दीदियों का किया सम्मान*
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का कार्य नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प है

पत्थलगांव। सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निकली वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली श्रमिक दीदियों का सम्मान कर उनके परिश्रम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का कार्य नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि “वडनगर से वाराणसी तक की यह सेवा यात्रा जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। श्रमिक बहनों का सम्मान वास्तव में उनके अथक परिश्रम और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान है। सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़कर ही हम सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि जनसेवा के 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा को राजनीति से ऊपर उठाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प का संदेश देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक दीदियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, विजय आदित्य जूदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित भाजपा के शहरी एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सेवा ही संकल्प, सेवा ही राष्ट्रधर्म” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"