BREAKING
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा *सेवा संकल्प अभियान: जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पत्थलगांव पहुंची* *वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा*,विधायक गोमती साय ने किया भव्य स्वागत, श्रमिक दीदियों का किया सम्मान* पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख,मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता गांव की माटी में जशपुरांचल के 27 साल का जश्न, 31 बुजुर्ग सम्मानित; बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा *सेवा संकल्प अभियान: जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पत्थलगांव पहुंची* *वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा*,विधायक गोमती साय ने किया भव्य स्वागत, श्रमिक दीदियों का किया सम्मान* पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख,मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता गांव की माटी में जशपुरांचल के 27 साल का जश्न, 31 बुजुर्ग सम्मानित; बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री,
PATHALGAON PATHALGAON
02 Oct 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन  विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

पत्थलगांव - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विकासखंड पत्थलगांव में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, महामंत्री नरेश यादव, कार्यसमिति सदस्य महेश गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष करेश तिग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा, सुखमनी सिंह, रुकमनी पैंकरा, धनेश्वरी सिंह एवं जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा जितेंद्र अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य, शिक्षकगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता और प्रभावी अभिव्यक्ति का परिचय दिया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड पत्थलगांव का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों के उत्साह, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अतिथियों के प्रोत्साहन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शानदार सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"