BREAKING
*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल *शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
JASHPUR PATHALGAON
02 Oct 2026

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है।

जशपुरनगर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह मार्ग अब सुगम आवागमन का माध्यम बन गया है

बरसात में राह हुई आसान, गांवों के बीच संपर्क हुआ मजबूत

बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता रहा है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवागमन काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता था। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन परेशानियों से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही आसान हुई है और ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हो गई है।

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी होने से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिली है। सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत हुआ है और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों के जीवन को आसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"