BREAKING
खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
PATHALGAON PATHALGAON
05 Oct 2026

अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार
अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने का भी पर्व है,समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी

सर्कस थीम में सजे आयोजन में सुबह से देर रात तक चला प्रतिभाओं का सिलसिला

पत्थलगांव। अग्रवाल समाज की ओर से भगवान अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में इस बार बच्चों के लिए विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह से ही अग्रवाल समाज भवन में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह देखते ही बन रहा था। अग्रवाल नवयुवक समिति ने इस वर्ष बच्चों को आकर्षित करने के लिए सर्कस थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। सुबह से ही समाज भवन में बच्चों के लिए जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, ट्राई साइकिल, गुढ़लिया चलो, कुर्सी दौड़, निशाना लगाओ सहित दर्जनों खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पूरे समय उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।

बाल अवतार में मंच पर उतरे नन्हे कलाकार-देर शाम आयोजित 'भगवान के बाल अवतार बनो' प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चे जब मंच पर पहुंचे तो ऐसा लगा मानो भगवान के विभिन्न बाल स्वरूप स्वयं धरती पर उतर आए हों। किसी ने बाल गणेश, किसी ने भगवान जगन्नाथ, तो किसी ने डोंगरगढ़ की माता का रूप धारण किया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, भाव-भंगिमा और प्रस्तुति देखकर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। प्रतियोगिता में अनय नीरज गर्ग ने प्रथम, ईशान आयुष अग्रवाल ने द्वितीय तथा शिवाय हरिओम अग्रवाल और ईशान अनमोल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बॉलीवुड स्टार बनकर बेटियों ने बिखेरा जलवा-इसके बाद आयोजित 'बॉलीवुड स्टार बनो' प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी सितारों की वेशभूषा और अंदाज में मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग बॉलीवुड कलाकारों का रूप धारण कर पहुंचे बच्चों ने अपनी अदाकारी और प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस प्रतियोगिता में बेटियों का दबदबा रहा। नव्या अंकित अग्रवाल ने पद्मावती की भूमिका निभाते हुए प्रथम स्थान, मान्या मोहित अग्रवाल ने द्वितीय स्थान तथा महिमा विजय मित्तल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आइडल बनो' में देश की विभूतियों का किरदार-रात में आयोजित तीसरी प्रतियोगिता 'आइडल बनो' में बच्चों ने देश के लिए विशेष योगदान देने वाली महान विभूतियों के जीवन और व्यक्तित्व को अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने पसंदीदा आदर्श व्यक्तित्वों का रूप धारण कर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में कियांश राकेश अग्रवाल ने प्रथम, निर्भय विकास अग्रवाल ने द्वितीय तथा मेहू डॉ. विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल,मनमोहन अग्रवाल,सुनील अग्रवाल,रामनिवास जिंदल,मदन लाल अग्रवाल, एवं अग्रवाल नवयुवक समिति अध्यक्ष नेहल अग्रवाल,नमन अग्रवाल,यश अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चों की प्रतिभा को मंच देना ही आयोजन का उद्देश्य : अनिल मित्तल

अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने का भी पर्व है। बच्चों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा को निखारती हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवयुवक समिति द्वारा सर्कस थीम के साथ बच्चों के लिए जिस तरह के कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, उससे समाज के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

आज डांस के मंच पर दिखेगा बच्चों का हुनर-अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों का उत्साह यहीं थमने वाला नहीं है। सोमवार देर शाम बच्चों और युवाओं के लिए 'अग्र लिटिल डांस', 'डांस अग्र डांस' एवं 'अग्र ओपन डांस' प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चे और युवा अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार मंच पर अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह है।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"