BREAKING
खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Politics PATHALGAON
05 Oct 2026

गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात  संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा
भाजपा गुजरात की सह प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व विधायक गोमती साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल से अहम मुलाकात की। गोमती साय ने गुजरात में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

पत्थलगांव। भाजपा गुजरात की सह प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व विधायक गोमती साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल से अहम मुलाकात की। इस दौरान गुजरात प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी अजय महावर एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। मुलाकात में गुजरात में भाजपा संगठन को और मजबूत करने, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

गोमती साय ने गुजरात में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की सक्रियता के बेहतर समन्वय से जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूती दी जाएगी। संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"