BREAKING
खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, बाल अवतार में सजे तो मंच पर साक्षात नजर आए भगवान,बाल गणेश से लेकर जगन्नाथ और माता के रूप में पहुंचे नन्हे कलाकार बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
PATHALGAON PATHALGAON
05 Oct 2026

खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता,

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता  अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता,
अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज के आयोजनों में नई ऊर्जा और उत्साह भरती हैं। वहीं संरक्षक मदनलाल अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

पत्थलगांव। अग्रसेन जयंती के भव्य आयोजनों की शुरुआत के साथ अग्रसेन भवन में इन दिनों महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा इस वर्ष आयोजनों में कुछ नए और रोचक कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। इसी क्रम में ‘ज्वैलरी बनाओ’ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सामान्य आभूषण सामग्री के बजाय खड़े मसालों का उपयोग कर एक नेकलेस और एक ईयरिंग तैयार करना था। इसके लिए इलायची, लौंग, जायफल, हल्दी की गांठ, धनिया, सरसों सहित अन्य मसालों का उपयोग किया गया। प्रतिभागियों को आभूषण तैयार करने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था।

प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए खड़े मसालों से आकर्षक ज्वैलरी तैयार की। प्रतियोगिता में नेहा प्रतीक मित्तल एवं मुस्कान अमन मित्तल ने प्रथम,

शीतल अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल ने द्वितीय तथा

निधि अग्रवाल एवं विधि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन को लेकर अग्रवाल नवयुवक समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पारंपरिक आयोजनों के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज के आयोजनों में नई ऊर्जा और उत्साह भरती हैं। वहीं संरक्षक मदनलाल अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"