PATHALGAON
PATHALGAON
12 Nov 2026
ग्रामीण विकास के 15वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यो का सत्यापान मूल्यांकन नही पंचायतो मे फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण के बनाये जा रहे प्रस्ताव
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
जनपद पंचायत मे हुयी एक सभा के दौरान यहा के कुछ जनपद सदस्यों ने पंचायत स्तर पर 15वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यो पर सवाल खडे किये थे। बताया जाता है कि बहुत सी पंचायतो मे 15वें वित्त की राशि का आहरण करने के पश्चात भी कार्य अधूरे पडे है,जिसके कारण पंचायतो मे होने वाला विकास की गति इन दिनो बेहद धीमी नजर आ रही है।
पत्थलगांव-ःपंचायत सचिवो की लापरवाही एवं जनपद के अधिकारी का अपने कत्र्तब्यो से विमुख रहने के कारण शासन की ओर से पंचायतो मे आने वाली 15वें वित्त की राशि का खुलकर दुरूपयोग हो रहा है। सचिव बगैर कार्य कराये व्यापारियों से 3 से 4 प्रतिशत कमीशन देकर बिल ले रहे है,जिसके सहारे वे प्रस्ताव बनाकर बगैर कार्य किये ही फर्जी आहरण कर रहे है। ऐसा पत्थलगांव ब्लाक की बहुत सी पंचायतो मे चल रहा है। बताया जाता है कि पंचायत सचिव सरपंच एवं पंचो को बगैर विश्वास मे लिये ही प्रस्ताव तैयार कर रहे है। सचिवो के फर्जी प्रस्ताव मे जनपद के संबंधित बाबू खुलकर साथ निभा रहे है। जनप्रतिनिधियों की माने तो पंचायत मे प्रस्तावित 15वें वित्त की राशि का आहरण मे पंचायत सचिव मात्र् तकनीकी स्वीकृति कराकर रूपयो का आहरण कर ले रहे है जबकि 15वें वित्त की राशि आहरण करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति के साथ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के इंजिनियर एवं एस.डी.ओ से मूूल्यांकन एवं सत्यापन का कार्य कराया जाता है,परंतु फर्जी आहरण मे इन सभी नियमो का दरकिनार कर सिर्फ तकनीकी स्वीकृति कराने के पश्चात 15वें वित्त की राशि का पूर्ण भुगतान ले लिया जा रहा है,इसका खामियाजा पंचायत मे निवास करने वाले ग्रामीणो को उठाना पड रहा है। दरअसल हर पांच वर्ष के पश्चात राज्य शासन की ओर से ग्रामीण विकास के लिए पंचायतो को करोडो रूपये वित्त की राशि आबंटित की जाती है। इस राशि का व्यय करने से पूर्व पंचायत को टाईड मद एवं अनटाईड मद के तहत पंचायत मे होने वाले कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत करना होता है,इन कार्यो के आधार पर ही राज्य शासन पंचायतो को 15वें की राशि आबंटित करती है,जिसके पश्चात जीओ टैगिंग कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाता है।।
अधूरे कार्यो से विकास की गति धीमी-ःपिछले दिनो जनपद पंचायत मे हुयी एक सभा के दौरान यहा के कुछ जनपद सदस्यों ने पंचायत स्तर पर 15वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यो पर सवाल खडे किये थे। बताया जाता है कि बहुत सी पंचायतो मे 15वें वित्त की राशि का आहरण करने के पश्चात भी कार्य अधूरे पडे है,जिसके कारण पंचायतो मे होने वाला विकास की गति इन दिनो बेहद धीमी नजर आ रही है। जनपद सदस्यों ने सभा के दौरान पंचायत सचिवो पर आरोप लगाया था,उनका कहना था कि सी.एम के गृह जिले मे पत्थलगांव जनपद पंचायत मे इस तरह की घोर लापरवाही होना कही न कही शासन की छबि धूमिल करने के समान है।।
अधिकारी से बाबुओ तक की मिलीभगत-ःपत्थलगांव जनपद पंचायत का हमेंशा विवादो से गहरा नाता रहा है। कमीशन का खेल यहा वर्षो पुराना है,बताया जाता है कि 15वें वित्त की राशि मे भी अधिकारी एवं संबंधित बाबुओ की मिलीभगत रहने के कारण सचिव बगैर सत्यापन एवं मूल्यांकन के सिर्फ तकनीकी स्वीकृति कराकर राशि का भरपूर आहरण कर ले रहे है। उसकी अपेक्षा पंचायतो मे उस राशि से होने वाले कार्य अब भी आधे से ज्यादा अधूरे दिखायी दे रहे है यदि जिला मे बैठे अधिकारी आहरित राशि से होने वाले कार्यो का सत्यापन कराते है तो सच्चाई से पर्दा हट सकता है।।
पंचायत प्रस्ताव से भी हो रहा फर्जी आहरण-ःपत्थलगांव जनपद की ग्राम पंचायतो मे सचिवो द्वारा इन दिनो अधिकारीयों की अनदेखी का भरपूर फायदा उठा रहे है,ये आर.ई.एस से सत्यापन,मूल्यांकन ना कराकर फर्जी ग्राम सभाओ का प्रस्ताव बनाकर भी 15वें वित्त की राशि का आहरण कर रहे है। इस संबंध मे जब आर.ई.एस के एस.डी.ओ प्रदीप साहू से बात की गयी तो उन्होने बताया कि वर्तमान मे कुछ पंचायतो से सत्यापन मूल्यांकन कराने का कार्य किया जा रहा है,इससे पूर्व पंचायतो से सत्यापन एवं मूल्यांकन के कार्य नही कराये जा रहे थे,जिसके कारण उन्होने भी संदेह जाहिर किया।
--पंचायतो मे भुगतान के लिए पहले राशि आहरित की जाती है,लेकिन समय से राशि आहरण करने के बाद कार्य ना कराया गया हो या कार्य अधूरा हो तो उन्हे कारण बताओ नोटिस एवं राशि वसूली करने की कार्यवाही की जायेगी।
संजय चंद्रा - सी ई ओ - जनपद पंचायत पत्थलगांव
Share this update: