Local News
PATHALGAON
26 Aug 2026
अध्यक्ष बनते ही अनिल मित्तल ने मंदिरों में टेका माथा, समाजजनों का जताया आभार
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
समर्थकों के साथ प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, समाज को एक सूत्र में रखने का दिया भरोसा
पत्थलगांव। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अनिल मित्तल ने दिन मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नगर के प्राचीन सत्यनारायण मंदिर, श्याम मंदिर एवं हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि एवं एकता की कामना की।
इस दौरान उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी मतदाताओं एवं समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास को वे बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अब समाप्त हो चुका है और अब उनकी प्राथमिकता पूरे समाज को साथ लेकर चलना है। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से समाज को एक सूत्र में रखने तथा सामाजिक एकता को और मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अनिल मित्तल ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज की है। वे सभी को साथ लेकर समाजहित के कार्यों को नई गति देने का प्रयास करेंगे।
Share this update: