BREAKING
जिंदल बजाज में नई पल्सर 125 लॉन्च, छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी पत्थलगांव से चन्द्रकला देवी महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया पुण्यतिथि स्मृति दिवस पर छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम | अध्यक्ष बनते ही अनिल मित्तल ने मंदिरों में टेका माथा, समाजजनों का जताया आभार पढ़ाई के साथ प्रतिभा निखारने का मंच बना नीरज फाउंडेशन स्कूल *प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुरारी साय पैंकरा सम्मानित* जिंदल बजाज में नई पल्सर 125 लॉन्च, छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी पत्थलगांव से चन्द्रकला देवी महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया पुण्यतिथि स्मृति दिवस पर छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम | अध्यक्ष बनते ही अनिल मित्तल ने मंदिरों में टेका माथा, समाजजनों का जताया आभार पढ़ाई के साथ प्रतिभा निखारने का मंच बना नीरज फाउंडेशन स्कूल *प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुरारी साय पैंकरा सम्मानित*
Local News PATHALGAON
27 Aug 2026

जिंदल बजाज में नई पल्सर 125 लॉन्च, छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी पत्थलगांव से

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

जिंदल बजाज में नई पल्सर 125 लॉन्च, छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी पत्थलगांव से
₹93,881 एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत में उपलब्ध, नए फीचर्स और दमदार इंजन से लैस है बाइक

पत्थलगांव। जिंदल बजाज पत्थलगांव में बजाज की नई पल्सर 125 को शानदार अंदाज में लॉन्च किया गया। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ में नई पल्सर 125 की पहली डिलीवरी जिंदल बजाज पत्थलगांव से की गई। बाइक की शुरुआती कीमत ₹93,881 एक्स-शोरूम रखी गई है।


बाइक की लॉन्चिंग के दौरान शोरूम संचालक खजांची जिंदल एवं ऋषभ अग्रवाल के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शहर के होनहार युवा सीए संदीप अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान नई पल्सर 125 की खूबियों से ग्राहकों को अवगत कराया गया।


नई पल्सर 125 में 124.58 सीसी एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 12.1 बीएचपी पावर और 11.4 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में वेरिएंट के अनुसार 4.8 इंच डिजिटल एलसीडी स्क्रीन अथवा 5 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले मॉडल में गूगल मैप्स, वाई-फाई और स्क्रीन मिररिंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी उपलब्ध हैं।


बाइक के डिजाइन और तकनीकी खूबियों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। पुराने डबल-क्रैडल फ्रेम की जगह नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है, जबकि पीछे ट्विन शॉक की जगह मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने से हैंडलिंग को बेहतर बनाया गया है। नई स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, पायलट लैंप और शार्प एलईडी टेल लैंप इसे आकर्षक लुक देते हैं।


इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 260 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

नई पीढ़ी के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार : ऋषभ अग्रवाल


शोरूम संचालक ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि नई पल्सर 125 में स्टाइल, परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का शानदार संयोजन देखने को मिलता है। ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी जिंदल बजाज पत्थलगांव से होना हमारे लिए गौरव की बात है।


नई पल्सर युवाओं को जरूर आकर्षित करेगी : सीए संदीप अग्रवाल


मुख्य अतिथि सीए संदीप अग्रवाल ने कहा कि पल्सर लंबे समय से युवाओं के बीच लोकप्रिय रही है। नई पल्सर 125 में जिस तरह आधुनिक फीचर्स, बेहतर डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का संयोजन किया गया है, वह इसे युवाओं के लिए खास बनाता है। जिंदल बजाज द्वारा पत्थलगांव से छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी किया जाना क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"