BREAKING
आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान नेत्रदान पखवाड़ा एकलव्य आवासीय विद्यालय घोलेंगें में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से करने के दिए सख्त निर्देश आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान नेत्रदान पखवाड़ा एकलव्य आवासीय विद्यालय घोलेंगें में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से करने के दिए सख्त निर्देश
PATHALGAON PATHALGAON
09 Sep 2026

*शारदीय नवरात्र की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, समितियों की बैठकों का दौर शुरू,रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ त्रिपाठी बने सचिव*

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*शारदीय नवरात्र की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, समितियों की बैठकों का दौर शुरू,रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ त्रिपाठी बने सचिव*
शहर के प्रमुख तीनों सड़को में नवरात्र महोत्सव के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा प्रमुख स्थानों पर 7 दुर्गा पंडालों में मां जगत जननी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। हर पंडाल में आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी और धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। नवरात्र नजदीक आते ही समितियों ने बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

पत्थलगांव। शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। नवरात्रि में हर साल धार्मिक उत्साह से सराबोर रहने वाले पत्थलगांव में इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा उत्सव समितियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। शहर में करीब 7 प्रमुख पंडालों में मां जगत जननी दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होगी, जहां नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा मंदिर परिसर में दुर्गा उत्सव समिति एवं मोहल्लेवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्र महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के साथ पंडाल सजावट, पूजा व्यवस्था, प्रसाद एवं भंडारा सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के संरक्षक साधुराम अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र महोत्सव को पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष विशेष सजावट के साथ आकर्षक पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए जिम्मेदारियां भी तय कीं।


*नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी-:*बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जितेंद्र अग्रवाल (जीतू) को अध्यक्ष, सौरभ त्रिपाठी को सचिव और विवेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमित अग्रवाल, वरुण सिन्हा, मुकेश सिंह, अमित, संदीप एवं भवानी को दी गई। सह-सचिव के रूप में अंकित जिंदल, आकाश अग्रवाल एवं रोशन गुप्ता को जिम्मेदारी मिली। चंदा समिति में धर्मेंद्र साहू एवं संतोष गुप्ता को शामिल किया गया। भंडारा एवं प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश गुप्ता, राजेंद्र बेहरा, मीनू मेहरा, ऋषभ चेतवानी, अर्पित गांधी, कुणाल एवं सन्नी शर्मा संभालेंगे। वहीं पंडाल प्रभारी मयंक रोहिल्ला, गोपाल सिन्हा एवं योगेश शर्मा बनाए गए।

*संरक्षक मंडल में इन्हें किया गया शामिल-:*संरक्षक मंडल में मुन्नीलाल सिंह, रामावतार अग्रवाल, साधुराम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, जय भगवान शर्मा, अतुल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुरेश कोतवा, सुरेश किराना, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मिथिलेश गुप्ता, सुरेंद्र चेतवानी एवं पवन अग्रवाल को शामिल किया गया।

*7 पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा-:*शहर के प्रमुख तीनों सड़को में नवरात्र महोत्सव के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा प्रमुख स्थानों पर 7 दुर्गा पंडालों में मां जगत जननी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। हर पंडाल में आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी और धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। नवरात्र नजदीक आते ही समितियों ने बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य समितियों की बैठकें भी आयोजित होंगी।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"