BREAKING
*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल *शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
JASHPUR PATHALGAON
09 Sep 2026

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान
कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को गुमला किया रवाना

जशपुरनगर-प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित जिला जशपुर में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजनांतर्गत राज्य के बाहर कृषक भ्रमण-सह-मिलेट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विकासखंड बगीचा के कृषकों के दल को मिलेट्स की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला (झारखण्ड) रवाना किया गया।

   कृषक दल को जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत जशपुर के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि जशपुर जिले की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियां मिलेट्स की खेती के लिए अनुकूल हैं। जिले में रागी, कोदो एवं कुटकी जैसे पौष्टिक अनाजों की खेती की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक एवं वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों के साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था को अपनाकर मिलेट्स की खेती को किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी जानकारियों को गंभीरता से सीखने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त उपयोगी जानकारी को अपने गांव एवं आसपास के अन्य किसानों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान उन्नत कृषि पद्धतियों का लाभ उठा सकें।

    भ्रमण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को मिलेट्स की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, बीज उत्पादन, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा विपणन के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गुमला क्षेत्र में मिलेट्स की खेती के क्षेत्र में किए जा रहे सफल प्रयासों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों का किसानों को प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत इस प्रकार के कृषक प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किसानों को सफल कृषि मॉडल से जोड़ने, मिलेट्स के रकबे एवं उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा किसानों के लिए आय के बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे जिले के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पौष्टिक एवं बाजार की दृष्टि से संभावनाशील फसलों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"