JASHPUR
PATHALGAON
09 Sep 2026
आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
माननीय सचिव महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंक से संबंधित प्रकरणों को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत किया जाए, जिससे पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।
जशपुरनगर-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसके संबंध में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के निर्देशानुसार सुश्री श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर छ०ग० के द्वारा आज दिनांक 08.09.2026 को बैंक, बी.एस.एन.एल. तथा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक लिया गया।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं लंबित बैंक वसूली प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकरण हेतु आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। माननीय सचिव महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंक से संबंधित प्रकरणों को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत किया जाए, जिससे पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।
साथ ही आपसी सहमति के आ
धार पर विवादों के समाधान पर विशेष बल दिया गया। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने स्तर पर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु सूचित करने एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु भी कहा गया।
Share this update: