BREAKING
*हाथियों से ज्यादा ‘रील बाजों’ से परेशान वन विभाग,12 हाथियों का दल जंगल में डेरा डाले, इधर कैमरा लेकर पीछे पड़ रहे बच्चे-युवा; पेड़ों पर चढ़कर और करीब जाकर कर रहे छेड़खानी* किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन 27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत *हाथियों से ज्यादा ‘रील बाजों’ से परेशान वन विभाग,12 हाथियों का दल जंगल में डेरा डाले, इधर कैमरा लेकर पीछे पड़ रहे बच्चे-युवा; पेड़ों पर चढ़कर और करीब जाकर कर रहे छेड़खानी* किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन 27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत
JASHPUR PATHALGAON
09 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा
प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के कलेक्टरों एवं संबंधित जिला नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

वर्चुअल बैठक में वित्त मंत्री ने कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जशपुर- प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के कलेक्टरों एवं संबंधित जिला नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में उन्होंने आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने जशपुर जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।

विडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय, और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी , जनसंपर्क के अधिकारी सीधे जुड़े थे।

कलेक्टर विडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित सभी अधिकारियों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान का व्यापक प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान की प्रत्येक गतिविधि में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे जनसेवा और नागरिक सहभागिता का व्यापक अभियान बनाया जाए।

 उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी बनाया जाए।

कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर को जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

इसके लिए रणजीता स्टेडियम और गौरव पथ पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

सभी नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग अलग-अलग कार्यक्रम के लिए निर्धारित तिथि अनुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूली बच्चों के भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता,पौध रोपण, स्वच्छता जागरूकता अभियान, जिला प्रर्दशनी,

25 वर्षों के बदलाव पर सफलता की कहानी, सड़क सुरक्षा सप्ताह,बाइक रैली, रक्तदान शिविर,नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता सहित अन्य गतिविधियों आयोजित की जाएगी।

 कलेक्टर ने अभियान के तहत जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत /2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इसलिए प्रत्येक गतिविधि की पूर्व तैयारी करते हुए स्थानीय स्तर पर अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

 कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के लिए तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया जा सके।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"