BREAKING
*हाथियों से ज्यादा ‘रील बाजों’ से परेशान वन विभाग,12 हाथियों का दल जंगल में डेरा डाले, इधर कैमरा लेकर पीछे पड़ रहे बच्चे-युवा; पेड़ों पर चढ़कर और करीब जाकर कर रहे छेड़खानी* किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन 27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत *हाथियों से ज्यादा ‘रील बाजों’ से परेशान वन विभाग,12 हाथियों का दल जंगल में डेरा डाले, इधर कैमरा लेकर पीछे पड़ रहे बच्चे-युवा; पेड़ों पर चढ़कर और करीब जाकर कर रहे छेड़खानी* किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन 27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा आगामी नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत
JASHPUR PATHALGAON
09 Sep 2026

जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन
कलेक्टर श्री रोहित व्यास निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जशपुरनगर -कलेक्टर श्री रोहित व्यास निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला 08 सितंबर 2026 को कल्याण आश्रम उ.मा.वि विद्यालय जशपुर में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

    कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित जीवन कौशल के 10 महत्वपूर्ण आयामों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें आत्म-जागरूकता, सहानुभूति, समस्या समाधान, निर्णय लेना, सृजनात्मक सोच, प्रभावी सम्प्रेषण, अंत वैयक्तिक संबंध, तनाव से निपटना, भावुकता पर नियंत्रण और आलोचनात्मक सोच शामिल हैं। कार्यशाला को रोचक बनाने के लिए व्याख्यान, मॉडलिंग और खेल-कूद जैसी गतिविधियों का सहारा लिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे सकारात्मक सोच, गहरी सांस लेना, योग और व्यायाम से तनाव को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के साइकोलॉजिस्ट, सीनियर नर्सिंग अधिकारी, कार्यकर्ता ने अपनी सेवाएं दीं। कल्याण आश्रम विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"